फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: महिला ने प्रेमी को साथियों संग मिलकर ट्रक से कुचला, आरोपी कैथल से गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

किरपाल की नीलम नाम की महिला के साथ दोस्ती थी और दोनों राजौंद में किराये के कमरे में लिव-इन में रहते थे। इस दौरान महिला की किसी दूसरे शख्स से दोस्ती हो गई।  
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवन क्षेत्र में एक व्यक्ति को षड्यंत्र के तहत ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश के मामले में महिला आरोपी गांव रायचंदवाला जिला जींद निवासी नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के एएसआई जगबीर सिंह की टीम द्वारा की गई। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव पेगा निवासी किरपाल की शिकायत अनुसार वह राजौंद में शराब के ठेके पर करिंदे का काम करता है। उसकी एक महिला नीलम के साथ दोस्ती थी और दोनों राजौंद में किराये के कमरे में रह रहे थे। कुछ समय से नीलम की बातचीत गांव कलोदा जिला जींद निवासी परविन्द्र से होने लगी थी। जिससे दो-तीन दिन पहले नीलम उसे छोड़कर परविन्द्र के पास चली गई। जिसके बाद 17 फरवरी की रात वह परविन्द्र और नीलम की तलाश में ट्रांसपोर्ट नगर कैथल पहुंचा, जहां ट्रक में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। 

उसे देखते ही वे ट्रक लेकर फरार हो गए। 18 फरवरी की सुबह करीब सवा तीन बजे खानपुर बस अड्डे के पास जब उसने दोबारा ट्रक के पास जाकर आवाज लगाई तो अजय और नीलम ने परविन्द्र को उकसाया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार इसके बाद परविन्द्र ने ट्रक का अगला टायर उसकी टांगों, पसलियों और बाजुओं पर चढ़ा दिया और तीनों मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला नीलम भी उक्त वारदात में शामिल थी। व्यापक पूछताछ उपरांत नीलम को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें