फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलरम की काला पट्टी में 25 लाख की लागत से लगेगा ट्यूबवेल

विज्ञापन
ट्यूबवेल का शिलान्यास करते बाबा बालकनाथ
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव कैलरम की काला पट्टी में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 25 लाख रुपये की लागत से 1400 से 1500 फीट गहरा ट्यूबवेल लगाया जाएगा। शनिवार को गांव स्थित डेरा बाबा ठण्डू नाथ के महंत बाबा बालक नाथ ने विधिवत रूप से ट्यूबवेल का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस ट्यूबवेल के शुरू होने से काला पट्टी के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। विभाग की ओर से बोर का कार्य पूरा करने के लिए लगभग 15 से 20 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद ट्यूबवेल को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव की मेहला पट्टी में भी एक अन्य ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी किया जा चुका है। दोनों ट्यूबवेल लगने से गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण मोनू ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने दो नए बोर लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर भाजपा नेता तुषार ढांडा ने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर दोनों ट्यूबवेल मंजूर करवाने में पहल की। इसी कड़ी में शनिवार को काला पट्टी में ट्यूबवेल लगाने के कार्य की शुरुआत की गई है। ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए इस पहल का स्वागत किया और सहयोग के लिए भाजपा नेता तुषार ढांडा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महंत बाबा बालक नाथ के अलावा ग्रामीण मोनू, बलिंद्र, सोनू, टेकराम और अमित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ट्यूबवेल का शिलान्यास करते बाबा बालकनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें