संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद-असंध रोड पर ट्राली का धूरा टूटने से खाद से भरी ट्रॉली सड़क पर पलटी गई। गनीमत रही कि कूदने से चालक बाल-बाल बच गया।
ट्रैक्टर चालक दीपक कुमार ने बताया कि जब वह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरकर पानीपत से कैथल जा रहा था तो राजौंद के असंध रोड पर पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्राली का धूरा टूट गया। जिससे ट्राली पलट गई। सहयोग ट्रॉली को घूमने वाली हुक लगी हुई थी। इस कारण ट्रैक्टर पलटने से बच गया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
उसने यह भी बताया कि उसने खुद ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि इस दौरान यह भी सहयोग ही रहा की सड़क की दोनों साइडों से वाहन नहीं आ जा रहा था। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस दौरान ट्रॉली में भरे खाद के कट्टे पूरी सड़क पर बिखर गए और रास्ता भी एक बार बंद हो गया।