फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोलेखां में एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए पौधे

Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कलायत खंड के ग्राम कोलेखां में बैठक किया। इस अवसर पर वॉटर वर्कस परिसर पर 30 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपमंडल अभियंता नरेश कुमार, रसायनज्ञ सुभाष चंद्र, जिला सलाहकार दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर, जल एवं स्वच्छता से जुड़े कई नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, समिति सदस्य और युवा स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। संवाद
पीपल के 20 पौधे लगाए
महिला सुरक्षा व जनकल्याण ट्रस्ट कैथल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुपरिंटेंडेंट महेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो हमें शुद्ध ताजी हवा देते हैं। संस्था के संस्थापक आजाद सिंह ने बताया कि पीपल के 20 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मौजूद एडवोकेट अमित रोहिल्ला, ज्योति सैनी, रानी, रेनू आदि मौजूद रहीं। संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

राजयोग का अभ्यास कराया
ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन, राजौंद में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। इस कारण प्रकृति और अध्यात्म का समन्वय बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रदूषण का प्रमुख कारण मानव के मन का प्रदूषण है। कार्यक्रम के अंत में राजयोग का अभ्यास कराया गया। संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें