फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलग-अलग बाइक पर आ रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने सामने से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नरड कांडा में मोटरसाइकिल लेने गए दो दोस्तों को ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें अलग-अलग बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। दोनों को टांग, बाजू और सिर पर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसे की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बलराज नगर निवासी 19 वर्षीय समीर ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके पास दो बाइक हैं। एक बाइक नरड कांडा पर खड़ी थी। 30 अक्तूबर को वह व उसका दोस्त सागर घर पर थे। वे दोनों बाइक लेने के लिए गए थे, वहां से लौटते समय शाम 6:30 बजे एमडीएन स्कूल से आगे सामने से एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से आते हुए दूसरी साइड आकर दोनों को सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे में दोस्त को सिर व अन्य शरीर पर काफी चोटें लगीं और मेरे दाहिनी टांग और दाहिनी बाजू पर चोट लगी। ट्रैक्टर चालक थोड़ी देर रुका और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने उनको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें