फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेलगाड़ी की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद के गांव झांडली निवासी यशपाल के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। रेलवे पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक का शव शहर में रेल पटरी के समीप पड़ा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल पहुंचाया। मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें