रविवार सुबह गांव ग्योंग के पास कैथल-कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ पाया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थीं।
रेलवे अधिकरियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रेलवे चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि कैथल और ग्योंग के बीच में सुबह एक शव ट्रेन की पटरी के पास मिला है। जिसमें संभवत: ट्रेन की चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। व्यक्ति की आयु करीब 40 वर्ष है। उन्होंने बताया कि घटना रात की है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।