फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना के स्कूल में नौवीं के छात्र को सांप ने डसा, दम तोड़ा

Wed, 23 Oct 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव चंदाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।



मृतक के चचेरे भाई साहिल के बयान अनुसार उसके चाचा का लड़का रोहित गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। 22 अक्तूबर को रोजाना की तरह वह सुबह स्कूल गया हुआ था। करीब 10 बजे स्कूल में पढ़ाई करते समय रोहित का पेन नीचे गिर गया। जैसे ही वह पेन को उठाने लगा तो बैंच की पाइप में घुसकर बैठे सांप ने रोहित को डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें