फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का एक नया संक्रमित केस मिला

Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को फिर से डेंगू का एक नया संक्रमित केस मिला है। यह मरीज गुलियाणा गांव से आया है, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के नौ हजार 966 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। 12 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिलने पर संबंधित मालिकों को नोटिस देकर सफाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अब तक 2121 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1995 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 12 लाख 76 हजार 370 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के सात केस मिल चुके है। इसके अलावा 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें