फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाडला गांव में कार की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान

Tue, 05 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाडला गांव में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर लगते ही व्यक्ति काफी दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक ने पहले वाहन रोका, लेकिन फिर मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, स्लेटी (सिल्वर) रंग का वह कुर्ता और पैजामा पहने था। सिर पर बाल भी कम हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। गांव के शिव मंदिर के पास स्थित एक दुकान में बैठे लोग तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पाडला निवासी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति मुख्य सड़क से पैदल जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने व्यक्ति की पहचान कराने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी सनेष कुमार ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन व चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें