फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुर्गा मंदिर में त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर परिसर में त्रिवेणी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पंडित रोशन लाल शर्
विज्ञापन
राजौंद। दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित रोशन लाल शर्मा ने त्रिवेणी का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अनमोल उपहार हैं और इनके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पंडित रोशन लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी का धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है। धार्मिक स्थलों पर पौधारोपण करने से श्रद्धालुओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों और खाली पड़ी जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

दुर्गा मंदिर परिसर में त्रिवेणी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पंडित रोशन लाल शर्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें