गुहला चीका। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम द्वारा की गई टिप्पणी से आहत क्षेत्र के जाट समाज के लोगों ने राज्यपाल हरियाणा के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। सर छोटू राम जन कल्याण ट्रस्ट के प्रधान नरेंद्र सीड़ा की अगुवाई में सौंपे गए इस ज्ञापन में जाट समाज के लोगों ने विधायक राम कुमार गौतम के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में नरेंद्र सीड़ा, एडवोकेट दलबीर नैन आदि ने बताया कि विधायक रामकुमार गौतम द्वारा की गई टिप्पणी से जाट समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर एडवोकेट ज्ञान पीडल, जगदीप सिंह, जोधवीर सिंह, संदीप भागल, चरण सिंह बलबेहड़ा भी मौजूद रहें। संवाद