फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुराने अस्पताल की दो एकड़ जमीन पर बनेगा जच्चा-बच्चा अस्पताल

Sat, 08 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला का पुराना नागरिक अस्पताल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कपिल तंवर
विज्ञापन

कैथल। शहर के पुराने नागरिक अस्पताल में 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। वेयर हाउस की पुरानी बिल्डिंग को गिराने के बाद नया भवन अस्पताल का बनाया जाएगा। यहां टीबी के लिए भी अलग से यूनिट बनाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार 15 एकड़ में पुराना अस्पताल बना है। वहीं दो एकड़ जगह में जच्चा-बच्चा अस्पताल बनना है। यहां नवजात बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जांच व डिलीवरी हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके बनने से शहर वासियों को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। वर्ष 2011 से पहले नागरिक अस्पताल यहां था, लेकिन सेक्टर-18 में नया भवन बनने के बाद इसे शिफ्ट कर दिया गया। अब वहां 200 बेड का अस्पताल चल रहा है।
पुराने अस्पताल में शहरी स्वास्थ्य केंद्र, वेयर हाउस, डिलीवरी हट व सिविल सर्जन कार्यालय सहित टीबी की यूनिट बनी है। यहां नवजात बच्चों व डिलीवरी के लिए सुविधा न होने के कारण लोगों को नया अस्पताल में जाना पड़ता है, जो दूर है। सरकार ने अब शहर में ही 100 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए 20 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. विकास धवन ने बताया कि पुराने अस्पताल में जच्चा-बच्चा अस्पताल बनेगा। इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा। लगभग 3 से 4 माह के अंदर ही इस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। संवाद

जिला का पुराना नागरिक अस्पताल।- फोटो : samvad

जिला का पुराना नागरिक अस्पताल।- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें