फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान्य अस्पताल में गूंजी किलकारी, नाम रखा राम

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार को सामान्य अस्पताल में दो ‘राम’ का प्राकट्य हुआ और तीन ‘सीता’ ने जन्म लिया। परिजनों का कहना था कि भगवान राम के अयोध्या में वापसी के दिन ही उनके घर में भी राम आए हैं तो वे उनका नाम भी ‘राम’ ही रखेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन उनके घर में बेटे का जन्म होना बेहद खुशी की बात है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में उझाना गांव निवासी कविता और बालू गांव निवासी संजू ने बेटे को जन्म दिया। कविता ने बताया कि सोमवार को श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ और उनके घर में बेटे की खुशी। उसके लिए दो-दो खुशियां आई है।
विज्ञापन


वहीं, बालू निवासी महिला संजू ने कहा कि श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के समारोह आयोजित हुआ है। वे भगवान राम से यही प्रार्थना कर रही थी कि उनके घर में 22 जनवरी के दिन ही बेटे का जन्म हो। उनकी इस इच्छा को भगवान श्री राम ने पूरा किया है। अब वे अपने बेटे का नाम ‘राम’ ही रखेंगी। भगवान राम के उनके अयोध्या आने की खुशी के साथ ही उनका बेटा होना भी उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन


अयोध्या में समारोह पर अस्पतालों में ओपीडी रही बंद



नागरिक अस्पताल में सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। ऐसे में केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के तहत ही सामान्य ओपीडी को बंद किया गया था। जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में सामान्य ओपीडी को पूरी तरह से बंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें