कैथल। क्योड़क गांव के एक व्यक्ति निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र में मृत दिखा गया। यही नहीं इस व्यक्ति का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने सीएम विंडों में शिकायत भी दी है।
क्योड़क निवासी बलवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ षड्यंत्र के तहत ऐसा किया गया हैं। बताया कि उसकी पुत्रवधु ने उसका परिवार पहचान में पत्र में नाम हटवाया है। बलवान ने बताया कि पुत्रवधु ने ऐसा पति की मृत्यु का लाभ उठाने के लिए ऐसा किया। इस सब के चलते बलवान व गांव के अन्य लोगों ने इस मामले के खिलाफ कैथल के डीसी के पास शिकायत दर्ज करवाई। सीएम विंड़ो में भी शिकायत दर्ज कर इस गैर कानूनी कार्य पर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद