फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव जुलानी खेड़ा में जन संकल्प समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नशा मुक्त हरियाणा के तहत कलायत के गांव जुलानी खेड़ा में जन संकल्प समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैथल डीएसपी सुशील प्रकाश गांव जुलानी खेड़ा पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू जुलानी खेड़ा ने ग्रामीणों के साथ की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित राष्ट्रव्यापी एवं हरियाणा सरकार के समूल नशा मुक्ति संकल्प के तहत जन जागरण एवं जन संकल्प समारोह का मंच जुलानी खेड़ा की धरती पर सजा। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा मुक्त गांव, स्वास्थ्य परिवार, सशक्त युवा व समृद्ध हरियाणा के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। न नशा करेंगे न नशा पनपने देंगे, युवा पीढ़ी को बचाएंगे, हर घर में चेतना जगाएंगे, नशा मुक्त हरियाणा के स्वप्न को जन-जन का संकल्प बनाएंगे का संदेश दिया जा रहा है। राजू जुलानी खेड़ा ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन की अगुवाई में सही मायने मेंं पुलिस कानून व्यवस्था की मजबूती एवं नशा मुक्ति की दिशा में कुशलता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें