फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सहकारी चीनी मिल में मशीनीकरण पर होगी विशाल संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सहकारी चीनी मिल के परिसर में आगामी 20 दिसबंर को गन्ना फसल में मशीनीकरण पर विशाल संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि जैसा कि सभी को विदित है कि खेती के लिए लेबर की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है जिसके फलस्वरूप हर साल पिराई सत्र के शुरुआती 10-15 दिनों में मिल की पिराई क्षमता के अनुसार गन्ना सप्लाई कम होती है। इसके कारण गन्ना किसानों का गन्ने की फसल के प्रति मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

श्रमिकों व मैनुअल श्रम की कमी और महंगे श्रम के कारण गन्ना कृषि में मशीनीकरण की आवश्यकता है। इसका हल गन्ना हारवेस्टर मशीनों द्वारा गन्ना कटाई करके आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को गन्ने की बीजाई चौड़ा खुड विधि (चार फीट) अपनाकर करनी होगी। यांत्रिक कटाई का तरीका किसानों और चीनी मिलों दोनों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि सबसे पहले तो मजदूरों की समस्या हल हो जाएगी। गन्ना हारवेस्टर द्वारा गन्ने की कटाई उपरांत फसल अवशेष के उचित प्रबंधन के कारण फसलों की तर्कसंगतता व मिट्टी की उर्वरा शक्ति में काफी सुधार होगा जो बिना किसी अतिरिक्त लागत के सीधे किसानों के लिए फायदेमंद है।
हालांकि इसके कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों को सरकार के सहयोग से कम करने की आवश्यकता है। चीनी मिल फार्म पर इसी दिन गन्ना कंबाइन हारवेस्टर से गन्ना कटाई का प्रदर्शन ट्रायल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान उचानी करनाल के कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में किया जाएगा। इसमें गन्ना सलाहकार डॉ. रोशन लाल यादव, हरियाणा सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लि., पंचकूला भी शिरकत करेंगे और गन्ना वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को गन्ने की आधुनिक तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जो किसानों की आय दोगुनी करने में कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में हरियाणा सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लि., पंचकूला के अध्यक्ष धर्मबीर डागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गन्ने की खेती में टपका सिंचाई विधि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अतः सभी किसानों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस संगोष्ठी में भाग लेकर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें