राजौंद। नगर के मंडवाल रोड पर लोगों की श्रद्धा व आस्था के केंद्र बाबा मखदून पीर पर विशाल मेला लगा। मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथा टेक घर की सुख-समृद्धि कि कामना की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि यह मेला भाद्रपद की अमावस्या के बाद आने वाले पहले गुरुवार को लगाया जाता है। इससे ठीक अगले दिन संतोख माजरा मार्ग पर स्थित सुल्तान पीर पर भी विशाल मेला लगता है। मेले में बच्चे और महिलाएं भारी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। वीरवार को लगे मेले में लोगों की श्रद्धा व आस्था देखते ही बनते थी। मेले में सजी छोटी छोटी दुकानों से महिलाएं ,बच्चों ने जमकर खरीददारी की। संवाद