कैथल। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देना रहा। बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता थीम में हार्दिक प्रथम रहे। कार्यक्रम में खंड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में बिमला सिरोही (बीईओ) और सुशील (डीएसएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मॉडलों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों जसविंदर सिंह, रफीक अंसारी, अनिल कुमार व अतुल कौशिक की ओर से निष्पक्ष रूप से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार की ओर से किया गया। पंजीकरण व अन्य व्यवस्थाओं में कपिल, आदित्य ढुल और धर्मपाल ने सहयोग दिया।
-
थीम-वाइज विजेता विद्यार्थियों की सूची (पहला, दूसरा और तीसरा स्थान):
1. बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई):
पहला स्थान : हार्दिक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदना)
दूसरा स्थान : जानवी (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा)
तीसरा स्थान : खुशविंदर सिंह (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़)
2. हरित ऊर्जा :
पहला स्थान : कुणाल वर्मा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान)
दूसरा स्थान : गुरदीप (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवहरा)
तीसरा स्थान : निशा (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल)
3. गणितीय मॉडलिंग:
पहला स्थान : आकाश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवहरा)
दूसरा स्थान : नवीन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल)
तीसरा स्थान : उमंग शर्मा (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा)
4. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता:
पहला स्थान : सुनिति (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुंदड़ी)
दूसरा स्थान : शगुन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़)
तीसरा स्थान : प्रियांशु (जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल)
5. कृषि पद्धतियां
पहला स्थान: नीरज (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदना)
दूसरा स्थान: लाविश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारटा)
तीसरा स्थान: लक्ष्मी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवहरा)
6. ग्रामीण परिवर्तन:
पहला स्थान: गुरनूर (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा)
दूसरा स्थान: वंश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदना)
तीसरा स्थान: प्रिंस (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोट बन्दराना)
7. आपदा प्रबंधन:
पहला स्थान: मोहित (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदना)
दूसरा स्थान: अंकुश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाडला)
तीसरा स्थान: गुणाक्षी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोट बन्दराना)
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि। विज्ञप्ति