फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भानपुरा गांव के दादा खेड़ा पर हवन किया

विज्ञापन
दादा खेड़ा पर हवन यज्ञ करते हुए ग्रामीण। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। कैथल जिले के भानपुरा गांव में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गांव में हर साल सुख-समृद्धि और गांव में शांति के लिए गांववासी भंडारा लगाते हैं। इस दिन पूरे गांव की 36 बिरादरी एक जगह बैठकर खाना खाती हैं। भंडारे से पहले दादा खेड़ा पर हवन किया गया। गांव के सरपंच दयानंद, तरसेम, जगदीश, विजयपाल, पाला राम, लेक्चर रामनिवास शर्मा, फौजी छतरपाल ने कहा कि दादा खेड़ा पर भंडारा लगने के बाद बारिश भी अच्छी होती है और गांव में पशुधन के साथ-साथ पूरे गांव में खेती भी अच्छी होती है। भंडारे की खास बात यह है कि गांववासी अपनी इच्छा से दान को दादा खेड़ा पर लगे दान पात्र में डालते हैं जिससे भंडारे में प्रसाद बनता है। भंडारे में आस-पास के गांव के ग्रामीण भी प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। पंडित रामफल ने बताया कि भंडारे के बाद तीन दिन तक गांव में हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी। इससे जो घरों में नकारात्मक चीजें होती हैं, वे भाग जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

दादा खेड़ा पर हवन यज्ञ करते हुए ग्रामीण। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें