कलायत। कपिल तीर्थ के किनारे स्थित माई वाला डेरा परिसर में शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। नगर के समाजसेवी संदीप निर्मल के सहयोग से शिव परिवार की नई मूर्तियों की स्थापना की गई। तीन दिन से जारी धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्री विग्रहों की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा माई वाला डेरा से शुरू होकर कैंची चौक, रेलवे रोड, कपिल मुनि रोड होते हुए पुन: डेरा परिसर में पहुंची। मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन-यज्ञ के उपरांत श्री विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। कार्यक्रम के बाद डेरा परिसर में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंबे समय से माई वाला डेरा में कोई व्यवस्थापक या संत न होने के कारण यहां की व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं। सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर की प्रतिमाएं भी खंडित हो चुकी थीं। ऐसे में मंदिर के सुंदरीकरण और शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना का बीड़ा समाजसेवी संदीप निर्मल ने उठाया। धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि प शोभायात्रा के पश्चात हवन-यज्ञ के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:
24केएलटी5: शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु
24केएलटी6: 24केएलटी7: प्रतिष्ठा से पूर्व श्री विग्रहों के साथ मुख्य यजमान
24केएलटी5: शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु- फोटो : 1