फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
A gold chain was looted from the woman's neck - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर के बीच में गली में टहल रही एक महिला के गले से चोर दिनदहाड़े सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपियों के भागते समय दोनों के फोटो पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। छत्ता लक्ष्मण दास बाजड़ान मोहल्ला निवासी अतुल वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी माता बेबी रानी दोपहर के समय घर के बाहर ही टहल रही थी। इसी दौरान एक लाल शर्ट पहने युवक आया और उसकी माता का गला दबाकर चेन झपटकर फरार हो गया। उसकी माता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जबरदस्ती चेन छुड़वाकर भाग गया। आगे दूसरा आरोपी बाइक लेकर खड़ा हुआ था। दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

सिटी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें