फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेज गई युवती लापता, युवक पर आरोप

Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना क्षेत्र से कॉलेज में पढ़ने गई एक युवती लापता हो गई है। पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी 24 जून को कॉलेज पढ़ने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने आरोप लगाया कि सावन नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरी घटना में कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता अपने छह वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई है। खड़क पांडवा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 5 जून को वृंदावन जाने की बात कहकर बेटे के साथ घर से निकली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें