फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका मंडी में मिलेगा मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन

Tue, 20 Feb 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से अनाज मंडी में हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित अटल किसान, मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कैंटीन में अत्यंत गुणवत्ता वाले भोजन की थाली केवल 10 रुपये की दर पर मिलेगी। उन्होंने 10 रुपये का टोकन लेकर किसान एवं मजदूरों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार गरीबी को मिटाने और हर व्यक्ति को विशेष रूप से महिलाओं को भी रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की हरसंभव प्रयास कर रही है। इस कैंटीन को चलाने के पीछे भी सरकार किसानों व मजदूरों को शुद्ध भोजन एवं स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। यह कैंटीन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाई जाएगी। कैंटिन में गुणवत्तापूर्ण दोपहर का भोजन मात्र 10 रुपये प्रति थाली की दर से उपलब्ध होगा और बाकी 15 रुपये का खर्च हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा।

चेयरमैन ने चीका अनाज मंडी में दीवार व पार्किंग के मरम्मत कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य पर लगभग 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण कार्य से किसान,मजदूरों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह, एसडीओ गुलाब सिंह, मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, जई रमन कुमार, सतपाल जैन, कश्मीर लाल गर्ग, राजीव शर्मा प्रधान, राजेश चौहान, नेहा रानी,मनोज चहल, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें