कैथल। कर्नल डिलन की 20वीं पुण्यतिथि पर बीपीएम जय हिंद मिशन और संत रविदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में तात्या टोपे स्मारक से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत स्मारक पर कर्नल डिलन श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर समाजसेवी लाजपत राय सिंगला को सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम जय हिंद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक वीएस मौर्य, सचिव माया मौर्य, संत रविदास लोक कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कपिल मौर्य, जैक एंड जय स्कूल संचालक जवाहर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद