फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा बहादुर बण मंदिर में नगर खेड़ा पर चढ़ाया झंडा

विज्ञापन
बाबा बहादुरबण मंदिर में आयोजित महा रुद्र यज्ञ के दौरान हवन करते ब्राह्मण एवं मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
राजौंद। बाबा बहादुर बण मंदिर में बाबा बहादुर बण की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय पाठ एवं महा रुद्र यज्ञ के चौथे दिन रविवार को नगर खेड़ा पर विधि-विधान से झंडा चढ़ाया गया। धार्मिक कार्यक्रम 8 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर के महंत तेज गिरी ने बताया कि आचार्य बृजभूषण पंडित के मार्गदर्शन में सात दिवसीय महा रुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ में सात ब्राह्मण प्रतिदिन विधि-विधान से हवन कर रहे हैं। रविवार को नगर के दादा खेड़ा पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। महंत तेज गिरी ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य नगर में सुख-शांति बनाए रखना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर दीपक हरित, पंडित नरेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, पंडित महावीर शर्मा, रवि शर्मा, श्याम शर्मा, पंडित रामभगत शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

बाबा बहादुरबण मंदिर में आयोजित महा रुद्र यज्ञ के दौरान हवन करते ब्राह्मण एवं मौजूद श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें