सीवन। मां वैष्णो सेवा समिति ने माता वैष्णो देवी के दरबार में आयोजित होने वाले अपने 20वें वार्षिक विशाल भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में समिति के सदस्यों की बैठक प्रधान कुलदीप शर्मा जीवन की अध्यक्षता में कंवल संदूजा के कार्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भंडारे की अनुमति लेने के लिए पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस रविवार को कटरा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर आयोजन की अनुमति और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत करेगा। बैठक में प्रधान कुलदीप शर्मा जीवन और विपिन मुंजाल ने बताया कि समिति की योजना 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2027 तक चार दिवसीय विशाल भंडारा चार स्थानों पर आयोजित करने की है। बैठक में विशाल खेत्रपाल, ललित मेहता बंटी, सुशील गांधी, नीरज मक्कड़, राजकुमार रहेजा, वरिष्ठ सदस्य राजकुमार गोयल राज और कमल भार्गव बिट्टू मौजूद रहे।