कैथल। चंदाना के पास दो लोगों ने भंडार की पराली के ढेर में आग लगा दी। इसकी जानकारी चौकीदार को मिली तो दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने के बाद ठेकेदार सहित किसानों को करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब चौकीदार की तरफ से दी गई शिकायत के बाद कलायत पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कलायत थाना में दी गई शिकायत में गदली गांव निवासी सुखविंद्र ने बताया कि सात अप्रैल को रात करीब दो बजे दो अज्ञात लोगों ने चंदाना रोड पर हाईवे के पास उसकी ओर से स्टॉक की गई पराली में आग लगा दी। उनको भागते हुए वहां के चौकीदार ने देखा। रोशन का आठ हजार क्विंटल पराली का नुकसान हो गया है। साथ ही शिव नारायण निवासी शेरगढ़ कैथल का साढ़े तीन क्विंटल स्टॉक जल गया व राजेश निवासी रोहेड़ा का तीन हजार क्विंटल स्टॉक जल गया।
आग लगाने से उन्हें नुकसान हो गया है। उधर, कलायत थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने कहा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद