फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल रोड पर स्थित गोगा माड़ी पर 28 को लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कैथल रोड पर स्थित गोगा माड़ी पर 28 को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जाहरवीर गोगा माड़ी कमेटी सदस्य अमन राणा ने बताया कि इस मेले में सभी बिरादरी के लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। यह मेला भाद्रपद की अमावस्या के बाद पंचम को लगता है तथा इसके बाद अगले दिन नगर से हजारों श्रद्धालु गोगा माड़ी राजस्थान के गांव बागड़ के लिए छड़ी लेकर जाते हैं। जो नवमी की पूजा कर अगले दिन लौटते हैं। उस दिन भी शाम के समय इसी तरह मेला लगता है। इस मौके पर कमेटी के सदस्य प्रदीप राणा, सतपाल प्रजापत, नाथी राणा, मोहन राणा, पाली राम, राजमोहन, पृथ्वी पंडित, चमन राणा, लीला राणा, कर्ण, जितेंद्र राणा, डाॅ. मोहन राणा सहित आदि सेवादार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें