फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जर्जर छत बन सकती है हादसे का सबब

Wed, 05 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड के कर्मचारी मौत के साये में काम करने को मजबूर हो रहे है। लाख कोशिशों के बावजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है।

सतबीर सिंह,अनिल कुमार, रमेश कुमार, तेजवीर सिंह, गांधी ने बताया कि ढांड कार्यालय की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि छत में अचानक सीमेंट के मोटे-मोटे टुकड़े नीचे गिर जाते है। छत में से अनेक स्थानों से सरिया सीमेंट को छोड़ कर अलग हो चुका है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि जर्जर बिल्डिंग में बैठ कर काम करना हर वक्त उनके लिए मौत को दावत देने के समान है लेकिन मजबूर है कर भी क्या सकते हैं क्योंकि इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि जर्जर बिल्डिंग में काम करते समय अगर किसी के साथ कोई हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। उनका कहना है कि आज तक गनीमत यह रही कि दिन समय ड्यूटी के दौरान छत का कोई टुकड़ा नीचे नही गिरा। अक्सर रात के समय ही इस प्रकार की घटनाएं हुई है। अगर दिन में इस प्रकार की घटना हो जाए तो जान का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र ही निदान किया जाए।कार्यकारी अभियंता पूंडरी प्रदीप ने बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों को इस समस्या से लिखित में अवगत करवा दिया गया था। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर लिया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें