फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेडियम के रख-रखाव के लिए बनेगी कमेटी, डोर टू डोर उठेगा कचरा, मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली और छोटा टेंपो

विज्ञापन
गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पूंडरी। फरल गांव में खेल स्टेडियम के रखरखाव के लिए कमेटी बनाई जाएगी। बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए गांव में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और छोटा टैंपो उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में ग्राम पंचायत कार्यालय में अमर उजाला की तरफ से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा, पंचायत व विकास विभाग से ग्राम सचिव राजबीर सिंह के सामने ग्रामीणों ने सार्वजनिक समस्याएं रखीं। इनके निवारण के लिए आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग की तरफ से बजट तैयार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर गांव की प्रमुख समस्याओं को उठाया। करीब ढाई से तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पानी निकासी, गांव के खेल स्टेडियम की दुर्दशा, तालाबों के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
चौपाल में सबसे अधिक चिंता गांव में पानी निकासी की समस्या की व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर गलियों में पानी भर जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस पर पंचायत ने अवरुद्ध नालों और नालियों की सफाई और आवश्यक मरम्मत जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ये भी रखीं समस्याएं, होगा समाधान
गांव के खेल स्टेडियम की बदहाल स्थिति भी चर्चा का प्रमुख विषय रही। पंचायत ने स्टेडियम की शीघ्र सफाई करवाने और इसके रखरखाव के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। वहीं गांव के तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण की दिशा में भी जल्द कार्य शुरू करने पर सहमति बनी। गांव की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत की ओर से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू करने की घोषणा की गई। इससे गलियों में गंदगी कम होगी और नालियां कचरे के कारण अवरुद्ध नहीं होंगी। सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने कहा कि पंचायत गांव के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और चौपाल में उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

क्या बोले ग्रामीण
लंबे समय से है निकासी की समस्या
- विक्की राणा ने कहा कि गांव में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यदि नालों की नियमित सफाई हो जाए तो ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।


स्टेडियम में उगी जंगली घास
- पूर्व खिलाड़ी संदीप राणा ने कहा कि स्टेडियम में जंगली घास और गंदगी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है। पंचायत की ओर से सफाई और रखरखाव की पहल स्वागत योग्य है।


सफाई व्यवस्था ठीक नहीं
- पवन राणा ने कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू होने से गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और महिलाओं को भी काफी सुविधा मिलेगी।

प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे काम : राणा
- सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। पानी निकासी, सफाई और स्टेडियम से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।


बजट तैयार कर शुरू करेंगे कार्य : सचिव
- पंचायत एवं विकास विभाग से ग्राम सचिव राजबीर सिंह ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। नालों की सफाई, कचरा प्रबंधन और अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट तैयार कर कार्य शुरू करेंगे।


ये लिए गए प्रमुख निर्णय

- पानी निकासी के लिए नालों व नालियों की सफाई और मरम्मत होगी।
- महाग्राम सीवरेज योजना के काम में और तेजी लाई जाएगी।
- खेल स्टेडियम की जल्द सफाई करवाई जाएगी। स्टेडियम के रखरखाव के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
- तालाबों के सौंदर्यीकरण पर कार्य शुरू किया जाएगा।
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली व छोटा हाथी टेंपो लगाया जाएगा।
- गांव की सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाएगा।

गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद

गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद

गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद

गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद

गांव फरल में चौपाल के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें