गुहला चीका। धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित शनिवार को तीसरे दिन गांव रता खेड़ा घड़ाम में जल जीरा व ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाकर तपती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाई गई। गुरबख्श सिंह जोसन ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी सभी धर्मों के सांझे गुरु थे, उन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इन संतों के ऋणी हैं जिन्होंने अपने आप को शहीद करवाकर हमें जीने का रास्ता दिखाया, उन्होंने कहा कि हमें गुरु जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। यही हमारी गुरुओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर समाजसेवी गुरदेव सिंह जोसन, मनजीत कौड़ा, कृपाल सिंह, प्रीतम सिंह, काला सिंह और गुरमेज सिंह गुरप्रीत सिंह कौड़ा आदि ने सेवा में अपना योगदान दिया।
मीठे पानी की छबील लगाते सेवादार।