जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल के निर्देशानुसार बुधवार को जिला जेल कैथल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने की। इस जेल लोक अदालत में लंबित एक मुकदमे को रखा गया, जिसका मौके पर निपटारा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने विधिक सेवा की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। संवाद