Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। युवक से कंधा टकराने की रंजिश में एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी गेट के बाहर गोली चली थी। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट तथा चौकी क्योड़क पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
I
Iडीएसपी गुरविंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नितिन निवासी क्योड़क की शिकायत के अनुसार वह एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल में बीएससी स्पोर्ट द्वितीय वर्ष का छात्र है। 4 दिसम्बर को वह करीब 12:15 बजे क्लास खत्म कर घर जा रहा था।
I
Iयूनिवर्सिटी गेट पर एक काली स्कॉर्पियो में बैठे कुछ युवक गेट पर मौजूद लड़कों से झगड़ा कर रहे थे और लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ रहे थे। स्कॉर्पियो सवार युवक गाड़ी को गेट के बाहर ले गए और बाहर खड़े लड़कों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
I
Iइसी दौरान कार सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली नितिन के बाएं पैर में लगी। हमलावरों ने दो और राउंड फायर किए और मौके से भाग गए। घायल छात्र को उसके ताऊ के लड़के सुमित द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
I
Iघायल के मुताबिक फायरिंग करने वालों में कर्ण, अरुण, सिद्धांशु, हर्ष उर्फ हन्नी निवासी बाता सहित 3-4 अन्य युवक शामिल थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपासना ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। आदेशों पर खरा उतरते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई मुकेश कुमार तथा चौकी क्योड़क पुलिस प्रभारी एएसआई मोहन सिंह की टीम ने आरोपी बाता निवासी कर्ण, अरुण, शिधांशु तथा हर्ष उर्फ हन्नी को काबू कर लिया गया।
I
Iआरोपियों ने किया खुलासा ः आरोपियों ने पुलिस पूछताछ दौराना खुलासा किया कि अरुण, शिधांशु तथा हर्ष तीनों यूनिवर्सिटी के छात्र है तथा कर्ण का एडमिशन करवाने के लिए सभी यूनिवर्सिटी में आये हुए थे। यूनिवर्सिटी के अंदर कर्ण का एक अन्य युवक से कंधा टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उनका झगड़ा बढ़ गया। उसके बाद दूसरे पक्ष के कई युवक एकत्रित हो गए तथा यूनिवर्सिटी गेट पर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोपी हर्ष अपने साथ अवैध असलहा लिए हुए था, जो उसने अवैध पिस्तौल से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ फायर कर दिए। चार आरोपी शुक्रवार शाम को अदालत में पेश किए गए। जहां से आरोपी हर्ष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि अन्य तीन को जेल भेज दिया।I