फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड नंबर 7 में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, 2 किलोमीटर घूमने को मजबूर

विज्ञापन
वार्ड नंबर 7 में टूटी हुई पुलिया।
विज्ञापन
राजौंद। नगर के वार्ड नंबर 7 में टूटी हुई पुलिया क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। पुलिया को टूटे हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गली क्षेत्र की सबसे व्यस्त गलियों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। पुलिया टूटने के कारण यहां से निकलना जोखिम भरा हो गया है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यह रास्ता जींद रोड और पेगा रोड को जोड़ता है जिससे इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। पुलिया खराब होने के कारण लोगों को करीब 2 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


इससे लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें