फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंडक बढ़ने से और हवा के धीमे होने से छाई स्मॉग की चादर

विज्ञापन
अंबाला रोड पर छाई स्माग। संवाद
विज्ञापन
कैथल। दिवाली के बाद से ही जहरीली हवा और स्मॉग की मार झेल रहे जिले के लोगों को शनिवार को प्रदूषण के स्तर में मामूली राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 179 पर आ गया है, जो मध्यम से खराब श्रेणी में है। मौसम में ठंडक बढ़ने और हवा की गति धीमी होने के कारण पटाखों व पराली का धुआं वातावरण की निचली सतह पर जमा हो गया, जिससे पूरे जिले में स्मॉग की घनी चादर बन गई।
विज्ञापन

हालांकि, हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन आसमान में छाई धुंध और स्मॉग का असर अभी भी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। प्रदूषण के स्तर में आए इस उछाल के पीछे मुख्य कारण दिवाली की रात हुई आतिशबाजी और खेतों में जलाई जा रही पराली का धुआं माना जा रहा है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 195 पर था, जबकि चार-पांच दिन पहले जिले का एक्यूआई 300 के पार बेहद खराब श्रेणी में चला गया था।

-
लोगों को आंखों में जलन
हवा में घुले इन बारीक जहरीले कणों का सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। खासतौर पर लोगों को आंखों में तेज जलन, पानी आने और लालिमा की शिकायत हो रही है। इसके अलावा गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ के मामले भी बढ़े हैं। जिला नागरिक अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में प्रतिदिन आंखों में जलन और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सक डाॅ. जितेंद्र गिल ने लोगों को इस जहरीले स्मॉग से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सुबह और देर शाम के समय स्मॉग का असर सबसे ज्यादा होता है, इसलिए इस दौरान बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन


ये सावधानी बरतें
डाॅ. जितेंद्र गिल के अनुसार, यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो आंखों पर चश्मा लगाएं और चेहरे को मास्क से ढकें। आंखों में जलन होने पर उन्हें बार-बार मसलने के बजाय साफ और ठंडे पानी से धोएं तथा बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी आई-ड्रॉप का इस्तेमाल न करें। बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

अंबाला रोड पर छाई स्माग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें