फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक महीने का दिया 1.20 हजार का बिल, समाधान की लगाई गुहार तो किस्तों में भरने को कहा

विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में शिकायत सुनते अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक स्थित बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को खुला दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बिजली निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने समस्याएं सुनीं। खुले दरबार में कुल छह समस्याएं सामने आईं, इनमें से पांच समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। एक समस्या का समाधान फिलहाल नहीं हो सका, लेकिन अधिकारी ने इसे निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे अधिक ध्यान बिजली बिजली बिल व ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायतें रहीं। दरबार में एक व्यक्ति एक लाख 20 हजार रुपये का बिल ठीक करवाने के लिए पहुंचा। उपभोक्ता ने शिविर में समाधान की गुहार लगाई, तभी अधिकारी ने उसे किस्त में बिल भरने को कहा। एक उपभोक्ता ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पहुंचा। इसे आश्वासन मिला कि जल्द समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जसवती निवासी राहुल ने बताया कि ट्रांसफार्मर से संबंधित शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे थे। संबंधित विभाग कि ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। खुले दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था, जहां अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से सुना। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया।


फतेहपुर निवासी सुनील ने बताया कि वे नियमित रूप से अपना बिजली बिल जमा कर रहे हैं। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और हर महीने समय पर बिल भरते आए हैं। इसके बावजूद दिसंबर का बिजली बिल एक लाख बीस हजार रुपये आने से परेशान हैं।
विज्ञापन

एसई सोमबीर ने बताया कि खुले दरबार का आयोजन नागरिकों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। समय-समय पर आयोजित किए जा रहे है। अधिकारियों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने मुद्दों को खुले दरबार में रखें ताकि उन्हें सरकारी तंत्र से सीधे मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें