फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में बनेगा 30 बेड का सरकारी अस्पताल

Wed, 17 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। नगर में जल्द 30 बेड का नया सरकारी अस्पताल भवन बनने जा रहा है। इसके लिए वर्तमान अस्पताल को अस्थायी रूप से अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। अब पुराने जर्जर भवन को तोड़कर उसी स्थान पर आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

निगरानी समिति सदस्य बलविंदर जांगड़ा, मनोनीत पार्षद सतीश मुंजाल और भाजपा नेता संजय कंसल ने बताया कि नए अस्पताल के तैयार होने के बाद नगर और आसपास के लोगों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी। अभी तक मरीजों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, लेकिन नई इमारत के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। उनका कहना है कि आने वाले दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा कर अस्पताल को फिर से पुराने स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे करीब 15 गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत ने बताया कि नया अस्पताल 30 बेड का होगा, जबकि पुराना अस्पताल केवल 6 बेड का था। नए भवन में एक्स-रे और पैथोलॉजी टेस्ट की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को पूरा करने में लगभग 20 से 24 माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन


इस बीच अस्पताल को अस्थायी स्थान पर स्थानांतरित किया गया है ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। पुराने अस्पताल में जहां प्रतिदिन औसतन 180 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं अस्थायी भवन में यह संख्या 140 से 150 के बीच बनी हुई है। डॉ. हरकीरत का कहना है कि नए अस्पताल के बन जाने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें