फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो में नौवीं, कैरम में आठवीं के बच्चे प्रथम

Thu, 25 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेडी गुलाम अली में शिक्षा सप्ताह के तहत खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कैरम और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो में नौवीं और कैरम मे आठवीं के बच्चे प्रथम रहे।

खेल से पहले बच्चों को शिक्षा शपथ दिलाई। इसके बाद कक्षा 11वीं व 12वीं के बच्चों का वाॅलीबॉल का मैच करवाया। मैच की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह के निर्देशानुसार हुई। विद्यालय के डीपीई शमशेर सिंह ने बच्चों का वालीबॉल का मैच करवाया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल के मैच में 12वीं कक्षा के बच्चे विजेता रहे। कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों की कैरम बोर्ड की प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इसमें कक्षा आठवीं के बच्चे प्रथम रहे। खो-खो की खेल प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं कक्षा के बच्चों ने बाजी मारी। शतरंज व कैरम बोर्ड प्रतियोगिता को करवाने में अंजू रानी, चीनू शर्मा, महेश रानी का योगदान रहा।

प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार खिलाडिय़ों में खेल की भावना को बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। खेलों के माध्यम से आप देश विदेश में नाम और पैसा भी कमा सकते हो और नौकरी भी पा सकते है। खेलों से बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनते है।
विज्ञापन


खेल दिवस के कार्यक्रम में जय गोपाल, नवजीत संधू, पवन कुमार, सचिन धीमान, राकेश कुमार, सतबीर सिंह, रविंदर, मनजीत, सुखवंत, अशोक कुमार, संजीव ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें