मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मरीजों की जांच करते चिकित्सक व स्वास्थ्य टीम।
राजौंद। स्वस्थ कैथल अभियान के तहत बुधवार को नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट राजौंद के वार्ड नंबर 3 और 4 में पहुंची। यहां लगाए गए शिविर में डॉ. बलविंदर सिंह ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह समेत सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा 99 जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी ने बताया कि फाउंडेशन लोगों को उपचार के साथ संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक कर रहा है।