कैथल। सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से 4 से 10 मई तक चलाए गए विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस टीम ने 97 वाहनों के चालान किए। इनमें गलत लेन में वाहन, लाल नीली लाइट इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 61, ध्वनि प्रदूषण करने का 2 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया।