कैथल। एसबीआई बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचे व्यक्ति के बैग से 97 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में साघन निवासी विशाल सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को वह और उसके पिता एसबीआई की मुख्य ब्रांच में पैसे जमा करवाने के लिए गए थे।
बैंक में पहुंचे तो जमा करवाने के लिए पहले पैसे गिने और फिर कुछ देर बाद पैसे जमा करवाने के लिए अपने बैग से पैसे निकालने लगा तो बैग की चेन खुली हुई थी और बैग में 97 हजार रुपये नहीं थे, जो कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।