फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पालिका में 939 आवेदन स्वीकृत

Fri, 01 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कलायत नगर पालिका क्षेत्र से कुल 939 आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं। अब इन आवेदनों के आधार पर अधिकारी व कर्मचारी, पार्षदों की देखरेख में ग्राउंड सर्वे करेंगे ताकि वास्तविक पात्र और जरूरतमंद लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

नगर क्षेत्र में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें योजना से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


पूर्ण जिम्मेदारी से किया जाएगा सर्वे: राजेश प्रजापति पालिका अभियंता राजेश प्रजापति ने उन्होंने पार्षदों व आमजन से सर्वे टीम के साथ सहयोग करने व सही जानकारी साझा करने की अपील की।

यह योजना कमजोर वर्गों के लिए एक सुनहरा अवसर ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्राथमिकता है कि हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध करवाई जाए। इसी उद्देश्य के तहत नगर पालिका कलायत में इस दिशा में सकारात्मक कार्य शुरू हो चुका है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पक्के मकान का एक सुनहरा अवसर है।

फिलहाल भी खुले हैं आवेदन के द्वार

राजेश प्रजापति ने यह भी बताया कि वर्तमान में योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वीकृत आवेदनों की सूची में पात्र आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन


आवेदनों का सर्वेक्षण धरातल पर गंभीरता व पारदर्शिता से किया जाएगा। इस दौरान यह जांचा जाएगा कि जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे वास्तव में पक्के मकान के पात्र हैं या नहीं। यदि किसी आवेदक के पास पहले से पक्का मकान पाया गया तो उसका नाम सूची से हटाया जा सकता है।

-राजेश प्रजापति, पालिका अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें