फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पति-पत्नी के खाते से 9.33 लाख उड़ाए, नेट बैंकिंग चालू करने का झांसा देकर फंसाया

Thu, 18 Sep 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में एक दंपती के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने नेट बैंकिंग चालू कराने के नाम पर दंपती से कुल 9 लाख 33 हजार 500 रुपए निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन, अंबाला रोड निवासी रवि प्रकाश बिंदलिश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते में इंटरनेट बैंकिंग शुरू करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर बैंक का हेल्पलाइन नंबर खोजा। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


ओटीपी के बहाने ठगी
अभियुक्त ने रवि प्रकाश को बातों में उलझाकर नेट बैंकिंग चालू करने के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगा। रवि प्रकाश ने झांसे में आकर ओटीपी दे दी। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते से अलग-अलग लेन-देन कर 6 लाख 23 हजार 500 रुपए निकाल लिए।

इसके बाद आरोपी ने रवि प्रकाश की पत्नी उषा रानी को भी कॉल किया और नेट बैंकिंग चालू कराने के बहाने उनसे ओटीपी लेकर 3 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए। जब दंपती को अपने खाते से पैसे कटने के संदेश मिले, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन


सावधानी बरतें
साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने दंपती के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल से सतर्क रहें और किसी भी ओटीपी या बैंकिंग जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें