फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 92.66 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी एनएमएमएस की परीक्षा

विज्ञापन
30kht_15_परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
जिले में बनाए गए थे 11 केंद्र, विभाग की तरफ से दो फ्लाइंग की टीमें की थी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिले में 11 केंद्रों पर राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 3 हजार 79 अभ्यर्थियों में से 2 हजार 853 (92.66%) अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जबकि 226 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से दो फ्लाइंग की टीमें गठित की गई थी जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार व जिला विज्ञान विशेषज्ञ छतर पाल शामिल रहे। जिन्होंने अलग-अलग केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया। विभाग ने पहले ही सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रबंध करवाने के निर्देश दिए थे।

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। सभी केंद्रों पर तय विद्यार्थियों से 10-12 ज्यादा सीटें निर्धारित की गई थी ताकि मौके पर गलत केंद्र पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र की जांच कर उनकी परीक्षा ली जा सके। उन्हें समय के अभाव में भटकना न पड़े।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं के वहीं विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने 7वीं राजकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान पर आधारित 90 प्रश्न पूछे गए और यह परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई।







जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का ब्योरा

केंद्र का नाम सीटें

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता भवन। 312



राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेटी चौक। 312



राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन रोड, पट्टी अफगान। 312



राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखौली अड्डा। 312



हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठ मंडी। 312



जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल। 312



स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाडला रोड, प्रताप गेट। 312



जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, (गर्ल विंग)कैथल। 311



सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदाना गेट। 312

एवरग्रीन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल। 310



गीता हाई स्कूल, सीवन रोड, पट्टी अफगान। 164



एनएमएमएस एग्जाम आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बनती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी





एनएमएमएस की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा में 92. 66 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से पहले ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एनएमएमएस की इस परीक्षा का अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।


- छत्रपाल, डीएमएस, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें