फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को किया जागरूक
विज्ञापन

जिलेभर के सरकारी स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में सोमवार को प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।
राजकीय स्कूल मुंदड़ी में मनाया प्रवेश उत्सव
फोटो नंबर-14
इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2019-2020 के लिए गांव मुंदड़ी के राजकीय स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य राज रानी व अन्य सभी अध्यापकों की मौजूदगी में कक्षा छठी में नए विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई। स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने सभी बच्चों को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
विज्ञापन


फोटो नंबर-15
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क में प्रवेश पाने वाले नए विद्यार्थियों का फूल मालाओं से व तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उनका मुंह मीठा भी करवाया गया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह व मुख्य अध्यापक बलबीर सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश उत्सव के बैनर के तले गांव में प्रवेश उत्सव जागरूकता रैली भी निकाली। इस अवसर पर करणवीर, पवन कुमार, वीरभान सैनी, रामप्रताप, महेश कुमार, सोमपाल, मनीषा, सुमन मलिक, ज्योति, मुस्कान, माया, अरुण कुमार, गुरुदत्त, सुरेंद्र मलिक, सतीश कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 10
राजकीय कन्या स्कूल के मिडल विंग में प्रधानाचार्य रामपाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर शिक्षकों में सरोज बढ़ेरा, कृष्णा शर्मा, राजेश, गिरिजा देवी, सुदेश गांधी, सरोजबाला, अनिता नागपाल, नीलम, प्रोमिला, इंदु अरोड़ा, पुरुषोत्तम व अभिभावकों मौजूद रहे।
फोटो नंबर-13
ढांड। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांड में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पिछले शैक्षणिक सत्र में विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों व वर्ष के दौरान सबसे अधिक उपस्थिति, सड़क सुरक्षा परीक्षा में अव्वल और सह शैक्षणिक क्रियाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि प्रतिभाशाली और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 70 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार, हेमलता, जीत सिंह, बलविंद्र खैंची, रोशन पंवार, राममेहर, अनिल कुमार, राकेश मैहला, मुल्तान सिंह, शालू शर्मा, पूनम, अस्बीना, शिक्षा शर्मा, सीमा व राजरानी मौजूद रहे।

आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में प्रवेश उत्सव
फोटो नंबर-27
कलायत। आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात इन्हीं छात्रों के हाथों से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मंगला ने बताया कि ग्राम पंचायत रामगढ़ पांडवा के सहयोग से स्कूल में 10 लाख 33 हजार रुपये की लागत से नवनिर्माण करवाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावक व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
छात्राओं ने निकाली संदेश यात्रा
वहीं कलायत के कन्या विद्यालय की छात्राओं ने नगर में रैली निकाल कर सरकारी स्कूल के प्रवेश लेने का संदेश दिया। कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता ने जागरूकता रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। छात्राओं व अध्यापकों की रैली ने नगर की गली गली में जाकर लोगों को संदेश दिया की सरकारी स्कूलों में मिलने वाली शिक्षा प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है। इस अवसर पर गणित प्राध्यापक श्याम लाल, अनामिका ने भी अपने विचार रखे।
हवन के साथ हुई शुरूआत
उधर, राजकीय कन्या स्कूल में प्रवेश उत्सव हवन के साथ शुरू हुआ। स्कूल परिसर में आयोजित हवन में सभी अध्यापकों व छात्राओं ने अपनी आहुति डाली। इसके पश्चात बच्चियों व अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकाल कर सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को संदेश दिया। हेड टीचर किरण बाला ने रैली को स्कूल परिसर से रवाना किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, जितेंद्र, प्रवीण, सुमन, कविता शर्मा, सुदेश, कविता रानी, ममता, सुनीता व मास्टर जयदेव फौजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार ने कहा कि बच्चे देश की नींव व जड़ है जिसका पालन पोषण शिक्षा ही कर सकती है। इस दौरान राजकीय उच्च विद्यालय कोटड़ा के मुख्याध्यापक रामनिवास, जसमेस, बालकिशन, राजेश, सरपंच शशी किरण, सुंदर लाल, दिनेश, कपिल, रोशन, सुखदेव, अशोक कुमार, गोपाल, जरनैल सिंह, रा.क.व.म.वि राजौंद के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, देवेंद्र सहारण, नीलम, दलबीर, वीरेंद्र सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें