एनएसएस शिविर में दी जानकारी
फोटो संख्या-37
गुहला-चीका। डीएवी कालेज चीका में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान कालेज के प्रोफेसर हरमनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को समाज सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयं सेवक का मूल कर्तव्य सेवा भाव है जो उसे इन शिविरों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलता है। एनएसएस विद्यार्थियों को निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। डा. जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ साथ अपने जिम्मेदारियों और नैतिक कर्तव्य को अवश्य समझना होगा।