फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के समाना के खेतों से बरामद हुई अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर चल रहे लाहोरिया गैंग सदस्य ने उगले राज
विज्ञापन

कैथल। पिछले माह पूंडरी में हुई लूट की वारदात में पुलिस रिमांड पर चल रहे लाहोरिया गैंग के गुर्गे से पुलिस ने पूछताछ के बाद पंजाब के समाना क्षेत्र में खेतों से अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी पूछताछ में मिली जानकारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में एएसआई रमेश चंद द्वारा आरोपी नवप्रीत उर्फ लाहोरिया को पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसमें उससे की गई पूछताछ के बाद समाना के खेत से आरोपी की निशानदेही पर लूटपाट की वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस तथा 2 हजार रुपये नकदी बरामद करने के अतिरिक्त गांव लाठ (गोहाना) में छापामार कार्रवाई करते हुए आपराधिक षड़यंत्र में लिप्त आरोपी आशा राम उर्फ आशे निवासी लाठ को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 15 सौ रुपये नकदी बरामद कर ली गई। एक अन्य आरोपी अंकित निवासी हसंपुर (थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ यूपी) की निशानदेही पर गांव खांडा जिला जींद क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त एक अन्य अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस तथा मौका पर छोड़ी गई आई-10 कार पहले ही कब्जे में ली जा चुकी है, जबकि आरोपी सचिन उर्फ भांजा निवासी दसोदिया व पवन पहलवान निवासी नाहरा की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि 17 जनवरी को पूंडरी में हुई वारदात के में उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें