फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का डीसी ने लिया संज्ञान, लाला लाजपतराय शॉपिंग काम्पलेक्स पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का डीसी ने लिया संज्ञान, लाला लाजपतराय शॉपिंग काम्पलेक्स पहुंचे
विज्ञापन

समस्याओं पर अधिकारियों से पूछे सवाल, नहीं बता पाए अधिकारी कारण
बदहाल सीवरेज, बदहाल सफाई व्यवस्था, पानी की लीकेज सहित पार्किंग को महीने के लिए किराये पर देने पर डीसी ने जवाब देने को कहा
दुकानदारों ने जताया रोष, कहा-जब से दुकानें किराये पर ली हैं, तभी से एक लाइट तक नहीं लगी
दुकानदार बोले-थैंक्यू अमर उजाला... समस्या उठाई तो समाधान की उम्मीद जगी
फोटो संख्या-3 से 5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लाला लाजपतराय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बदहाली को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान का वीरवार को बड़ा असर हुआ। डीसी धर्मबीर सिंह स्वयं समस्याओं को देखने पहुंचे। उनके साथ मजबूरन जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारी भी पहुंचे। डीसी ने एक-एक करके सारी समस्याएं जानीं। साथ ही जनस्वास्थ्य व नगर परिषद के अधिकारियों को एक सप्ताह में इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
डीसी सुबह 11 बजे कॉम्प्लेक्स में पहुंचे। जहां दुकानदार राजीव गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, सुल्तान सिंह, मलकीत सिंह, सोमनाथ भारद्वाज, गगन बंसल, रविंद्र कुमार, नकली सिंह, दीपक कुमार व अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रवेश द्वार पर ही टूटी पड़ी टाइलें दिखाईं।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार डीसी को बदहाल शौचालय में ले गए। दुकानदारों ने बताया कि यहां आज ही सफाई हुई है, इसके बावजूद बदबू से वे परेशान हैं। सीटें टूटी हुई हैं। पानी नहीं है। लीकेज के कारण दुकानों में सीलन है। इसके बाद दुकानदार डीसी को पहली मंजिल पर ले गए, जहां बदहाल सफाई व्यवस्था की स्थिति दिखाई। दुकानदारों ने बंद पड़े जनरेटर, लाइट की समस्या भी बताई। इसके बाद डीसी को कॉम्प्लेक्स की छत पर ले गए। जहां सीलन के कारण भरभराती बिल्डिंग को दिखाया और बताया कि किस तरह से पूरे कॉम्प्लेक्स की दीवारों में से सीमेंट व रेत झड़ रहा है। दुकानदार बोले की यह भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। इसमें दरारें आना शुरू हो गई हैं। इसके बाद दुकानदारों ने डीसी को अंडरग्राउंड पार्किंग दिखाई और कहा कि इसे मार्केट के लिए बनाया गया था। लेकिन परिषद ने इसे ठेके पर छोड़ दिया है। ठेकेदार 1000 रुपये प्रति कार एक माह का किराया वसूलता है। जबकि यह 150 रुपये निर्धारित है। दुकानदारों व ग्राहकों के लिए यहां वाहन खड़ा करने के लिए जगह ही नहीं बचती।
दुकानदारों ने बिजली की तारों के गुच्छे भी दिखाए और कहा कि इन तारों के कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है। पूरी बिल्डिंग में पीने का पानी नहीं हैं। डीसी ने इन समस्याओं के लिए अधिकारियों से कारण पूछे तो वे बगले झांकने लगे और कोई कारण नहीं बता पाए।
डीसी ने निरीक्षण के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन वीके गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एक्सईएन नगर परिषद, ईओ अशोक कुमार, एमई राजकुमार से सवाल पूछे और कहा कि कब तक इन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों की सुनने के बाद निम्न निर्देश जारी किए।
1. पूरे कॉम्प्लेक्स के भवन में लीकेज रोकने, बिल्डिंग की मरम्मत, सफेदी का बजट बनाकर शीघ्र काम किया जाए।
2. शौचालयों को सुलभ जैसी संस्था को दिया जाए। इसमें पानी, टोटियां व पाइप की मरम्मत की जाए।
3. कॉम्प्लेक्स में प्रकाश के लिए लाइट की व्यवस्था तुरंत की जाए।
4. कॉम्प्लेक्स में बिखरी सारी बिजली की तारों को व्यवस्थित किया जाए।
5. नगर परिषद के कर्मचारी कॉम्प्लेक्स के अंदर के सीवरेज व्यवस्था व जनस्वास्थ्य विभाग कॉम्प्लेक्स के बाहर के सीवरेज को साफ करवाएं। ताकि पानी की निकासी हो सके।
6. नगर परिषद कॉम्प्लेक्स में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाए।
7. अंडरग्राउंड पार्किंग में कारों के लिए मासिक किराया लेना बंद किया जाए। इसे प्रतिदिन के हिसाब से लिया जाए। यह मार्केट के दुकानदारों व ग्राहकों के लिए है। किसी अन्य के वाहन खड़ा करने के लिए नहीं हैं।
विज्ञापन

8. मार्केट के दुकानदार मार्केट की साफ-सफाई व चौकीदार की नियुक्ति करें।
दुकानदार बोले थैंक्यू अमर उजाला : दुकानदार राजीव गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला द्वारा लगातार दुकानदारों की समस्याओं को उठाया गया। तब जाकर उनकी सुनवाई हुई है। इसके लिए अमर उजाला के आभारी हैं। वे कई बार नगर परिषद के अधिकारियों सेे मिल चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब उम्मीद जगी है कि यहां सीवरेज, सफाई व पूरे भवन की मरम्मत जैसे कार्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें