फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से ही जलमग्र हुए गांव खरक पांडवा के रास्ते, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश से ही जलमग्न हुए गांव खरक पांडवा के रास्ते, परेशानी
विज्ञापन

फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मंगलवार को हुई हल्की बारिश से ही गांव खरक पांडवा में सभी रास्ते जलमग्न हो गए। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव में पानी की निकासी का प्रबंध करने की गुहार ग्रामीण अधिकारी से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा दयाल, जंगीर सिंह, सूरजभान, डॉ. धूप सिंह, जोगी राम, बलिंद्र सिंह, विक्रम, बीरबल, सुभाष ने बताया कि करीब एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड और पानी निकासी का काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाइवे से अंडरपास होकर कई गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता पानी निकासी व सर्विस रोड न बनने के कारण बदतर होता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंगा दयाल ने कहा कि इस मामले को लेकर गांव के परेशान ग्रामीण अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं पर समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें